रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से मंत्री, सांसद, विधायक समेत 300 पदाधिकारी शामिल होंगे। पिछले अधिवेशन में तय दिशानिर्देशों की समीक्षा होगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।

आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खातों को किया फ्रीज

आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। 19 फरवरी को कांग्रेस का एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन है। PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेशभर में प्रदर्शन होगा। PCC ने सभी जिला अध्यक्षों को जारी आदेश किया है। वहीं बैंक खातों को फ्रीज करने पर कांग्रेसी आयकर दफ्तर का भी घेराव करेंगे। 

पुलिसकर्मियों को भी करना होगा यातायात नियमों का पालन

अब रायपुर पुलिसकर्मियों को भी हेलमेट पहन कर बाइक चलाना होगा। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट भी अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उस पर चालानी कार्यवाही और विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी संतोष सिंह ने निर्देश दिया है।