Logo
जगन्नाथ मंदिर में सीएम विष्णुदेव साय पहुंचकर रथ यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी

रायपुर- राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सीएम विष्णुदेव साय पहुंचकर रथ यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी और धूमधाम से रथ यात्रा निकाली। सबसे पहले प्रतिमा के रथ को लाया गया और झाडू से साफ किया गया। इसके बाद छेरापहरा की रस्म भी निभाई गई है। 

सीएम साय ने कहा कि, भगवान जगन्नाथ हमेशा से किसानों और लोगों की रक्षा करते हैं। क्योंकि उनकी कृपा होने के बाद ही धान की बालियों में दूध आता है और बारिश भी होती हुई नजर आती है। साथ ही कहा कि, मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि, इस बार प्रदेश में अच्छी फसल हो और किसानों को फायदा भी हो। भगवान हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और खुशहाली की ओर अग्रसर करें।

छेरापहरा की रस्म की गई 

जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथ मंदिर में सीएम साय ने पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए छेरापहरा की रस्स को पूरा किया और यहीं से रथयात्रा की शुरूआत भी की है। इसके बाद मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक लेकर गए और उनसे अनेक प्रकार की प्रार्थना की है। 

5379487