रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय का जशपुर में आज दूसरा दिन है। वे जशपुर और दुर्ग जिले के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11.30 बजे ग्राम कंडोरा में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम लोधमा में श्रीमद भगवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शिरकत करेंगे। 

दुर्ग के लिए कब रवाना होंगे...

बता दें, मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.15 पर दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। 3.40 पर मंत्रियों और विधायकों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं 4.50 पर दुर्ग से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद शाम 5.15 पर राजधानी वापस आ जाएंगे। 

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ...

सीएम विष्णु देव साय के गृह निवास बगिया में आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ होगा, सीएम पूरी विधि विधान से पूजा पाठ कर कार्यालय की शुरुआत करेंगे। दरअसल, सीएम  निवास श्रीराम सदन में अस्थाई रूप से जनदर्शन संचिलित हो रहा था। यहां पर हर दिन बगिया में आम लोगों की समस्या को सुनने के लिए जनदर्शन लगता है। जनदर्शन कैंप में लोगों की समस्या का तत्काल निराकरण होता है।