रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के दौरे पर रहने वाले हैं। सीएम सुबह 11 बजे पुसौर के लिए निकल जाएंगे। यहां पहुंचकर वे तुरंगा में आयोजित वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 2 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और शहीद विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे रायपुर वापस आ जाएंगे। 

कार्यक्रम के मुताबकि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर दोपहर 12 बजे इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.15 बजे से आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पुसौर से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 2.05 बजे डिग्री कॉलेज लाल मैदान हेलीपेड रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के के बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 3.35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।