Logo
कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की।

कुश अग्रवाल/बलौदाबाजार-  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे, श्रम पदाधिकारी आजाद सिंह पात्रे,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनहरण कोसले, खनिज अधिकारी अवधेश बारिक और प्रबंधक खादी गोरे लाल रात्रे कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जिसकी वजह से कारण बताओ का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। 

ग्रामीणों से राशन कार्ड के बारे में पूछा 

कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरुरत न पडे, सम्बंधित विकासखंड मुख्याल में ही राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाए। 

श्रमिकों के पंजीयन में भी तेजी के निर्देश 

कलेक्टर दीपक सोनी ने खाद्य निरीक्षकों को लॉग इन पासवर्ड देने कहा है। नवीनीकरण के लिए शेष राशन कार्ड को तेजी से बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीयन में भी तेजी लाने को कहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य विभाग, महिला और बाल विकास, खनिज विभाग, ग्रामोद्योग, आयुष, अन्त्यावसायी आदि का निरीक्षण किया है। 

5379487