Logo
प्रदेश सरकार की ओर से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन यहां के जिला अस्पताल में कुछ और ही नजर आ रहा है।

रविकांत सिंह राजपूत/कोरिया- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के होते हुए अस्पतालों में लोगों का इलाज जमीन पर लिटाकर करवाया जा रहा है। यानी यहां पर बेड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अनदेखी के कारण हालात इसके एकदम उलट नजर रही है। जिला अस्पताल में फीमेल वार्ड में महिलाओं का जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। 

अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई

बता दें कि, 100 बिस्तर के जिला अस्पताल में वार्ड समेत गैलरी को मिलाकर करीब 150 बेड लगे हैं, लेकिन तापमान बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिससे बेड कम पड़ गए हैं। ऐसे में मरीजों को गैलरी में ही फर्श पर लिटा दिया गया है। इस मामले में मरीजों ने बताया कि, वे दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। यहां बेड उपलब्ध नहीं हो रहा है। 

तापमान 42 डिग्री के पार...मरीज परेशान 

कोरिया जिले का पारा इस समय 42 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में कूलर और पंखे के बिना जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खराब हो गई है। दरअसल, अस्पताल में कूलर और पंखे की सुविधा भी नहीं है। जिससे मरीजों के हाल बेहाल हो रहे है। भीषण गर्मी के इस सीजन में भी वार्ड में एक भी कूलर नहीं लगाया गया है। इससे मरीजों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज और उसके परिजनों ने बताया कि, वार्ड में कूलर-पंखे नहीं चलने से मरीजों के बुरे हाल हैं। हाथ में कपड़ा लेकर उससे हवा करनी पड़ रही है। इसी प्रकार पुरूष और महिला वार्ड में एक-एक कूलर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन उन दोनों कूलरों में पानी नहीं होने के कारण मरीज गर्म हवा से परेशान रहे।

5379487