Logo
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपनी हार पर लगातार मंथन कर रही है। इसी कड़ी में आज राजीव भवन में बैठक रखा गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी है। हार के कारणों की समीक्षा के लिए चार बड़ी बैठकें रखी गई हैं। राजीव भवन में पूर्व विधायकों की आज बैठक होगी। इस बैठक में टिकट से वंचित रहे पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मोर्चा, संगठनों विभागों के अध्यक्षों की बैठकें होंगी। इसके बाद शाम 4 बजे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी। बैठक में संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, पीसीसी चीफ दीपक बैज मौजूद रहेंगे।
इधर कांग्रेस की समीक्षा बैठक को लेकर मामले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, तत्कालीन CM, PCC चीफ, प्रभारी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। प्रत्याशी, कार्यकर्ता बता रहे हैं कि, पैसों का लेनदेन हुआ है। दुर्भाग्य है देश की सबसे पुरानी पार्टी में ऐसे आरोप लग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले समय में कांग्रेस के अंदर और ज्यादा टूटन होगी। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में और बिखराव होगा। 

कांग्रेस का हाथ आतंकियों-अपराधियों के साथ : केदार  
वहीं कांग्रेस के क्राउड फंडिंग को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस आतंकवादियों, अपराधिक तत्वों के साथ खड़ी होती है। कांग्रेस का साथ उनके तरफ है जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे यहीं नहीं रूके आगे कहा अब कांग्रेस का वास्तविक चेहरा लोगों के सामने आया है, इसीलिए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। 

वरिष्ठ नेताओं को किनारे नहीं किया गया
इधर वरिष्ठ नेताओं को मंत्री नहीं बनाने पर सियासत गरमा गई है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि, BJP के वरिष्ठ नेता दरकिनार कर दिए गए हैं। इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह मिली है और भी वरिष्ठ नेता हैं जिनके मार्गदर्शन में हम काम करेंगे। 

कांग्रेस अपनी गिरेबान में झांके 
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए बोले कि, उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ल की क्या स्थिति थी इस पर विचार करें। कांग्रेस ने अपने नेताओं को अपमानित करने की कोशिश की। मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव को लगातार अपमानित किया। ऐसी हालत थी कि, डिप्टी CM की बात कलेक्टर नहीं सुनते थे।

5379487