Logo
नेशलन हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कंटेनर में भीषण आग लग गई है।

सूरज सिन्हा/बेमेतरा- छत्तीसगढ़ में बेमेतरा में नेशलन हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कंटेनर में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में कंटेनर चालक और हेल्पर आग में झुलस गए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। यह पूरा मामला बिलासपुर से रायपुर मार्ग पर नांदघाट थाना क्षेत्र के टेमरी गांव का है। 

तीन सगे भाइयों का मकान आग के हवाले

2 महीने पहले छत्तीसगढ़ के सक्ती में तीन सगे भाइयों का मकान एक साथ आग के हवाले हो गया है। मकान में आग लगने के बाद घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए थे। लेकिन कपड़े, राशन, सामान और नगदी जलकर खाक हो गए थे। आग लगने की वजह से लाखों रुपए के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही थी। गनीमत है कि, समय रहते परिवार ने खुद को बचा लिया, यह पूरा मामला सक्ती थाना क्षेत्र के जगदल्ला गांव का था। आग लगने का कारण अज्ञात बताय जा रहा था।

घर में लगी आग 

कुछ समय पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लटकोनी गांव के एक घर में आग लग गई थी। देखते ही देखते ने भयंकर रूप ले लिया था। रिहायशी इलाका होने के कारण आग फैलने का भी डर था। घटना की जानकारी पुलिस और दमकल टीम को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्रा के लटकोनी गांव में सुबह 4 बजे कंठी बाई, पति चैतू राम के घर पर आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि, आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। 

5379487