राहुल यादव- लोरमी। आए दिन पढ़े लिखे लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। बड़ी आसानी से लोग इनके झांसे में आकर लाखों रुपए गंवा रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के लोरमी से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर सीनियर डॉक्टर से मुंबई पुलिस बनकर ऑनलाइन फ्राड करके बड़ी रकम पार कर गया। शिकायत के बाद पुलिस आज्ञात आरोपी खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।

दरअसल सीनियर डॉक्टर और पूर्व बीएमओ 7 लाख 35 हजार 891 रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए है। अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस बनकर डॉक्टर को दवा के सम्बंध में झांसा में लेकर बड़ी रकम पार कर गया। मिली जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को थाने में डॉ दीपक लाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया की अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस बनकर व्हाट्सएप कॉलिंग करके कहा की, आपका प्रतिबंधित दवा और आर्मी ड्रेस का पार्सल पकड़ा गया है। इसके बाद ठग ने बड़े शातिर ढंग से अपने बातों फंसाकर बड़ी रकम खाते में आरटीजीएस करा लिया। 

मुंबई पुलिस बनकर लाखों की ठगी 

पुलिस ने बताया कि पिड़ित डॉ दीपक लाज से 6 सितंबर शुक्रवार को अज्ञात आरोपी का व्हाट्सएप कॉल आया कि, आपका पार्सल मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसमें आर्मी का ड्रेस एवं प्रतिबंधित दवा पार्सल में है। मुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर कर लिया है। आपको सरकारी गवाह बनना है, तो आपका आधार कार्ड एड्रेस परिवार की पूरी जानकारी बता दीजिए। इसके बाद पीड़ित से दो खाते की जानकारी भी लिया। आरोपी को सरकारी गवाह बनने को लेकर दो खाते की जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें...कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में हादसा : 3 टन कोयले का बंकर अचानक नीचे गिरा

ठग ने डॉक्टर की एफडी तोड़वा दी

आरोपी ने बुजुर्ग डॉक्टर से एक एफडी होने के राज भी उगलवा लिए । इसके बाद गवाह बनने का  दबाव डालकर एफडी को तोड़वाकर डॉक्टर से खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इनता ही नही आरोपी ठगों ने अपने अकाउंट नम्बर पर आरटीजीएस करवा लिया। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर समझ चुके थे, कि वे बड़ी ठगी का शिकार हो चुके है। थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि,पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा आई. टी. 66 (D) बीएनएस 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।