Logo
तलाशी में मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला जो उसक परिजनों का था। उस नंबर पर कॉल करके जीआरपी ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पढ़िए पूरी खबर..

प्रेम सोमवंशी- कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा में मुक्तिधाम के सामने रेलवे ट्रैक युवक की लाश मिली है। लाश को सुबह लोगों ने देखा। लोगों ने देखा कि, एक व्यक्ति की लाश ट्रेक पर पड़ी हई है।

लोगों ने ट्रेक पर लाश पड़े होने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसके बारे में जीआरपी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर जीआरपी ने शव का पंचनामा कर इसकी तलाशी ली। तलाशी में मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला जो उसक परिजनों का था। उस नंबर पर कॉल करके जीआरपी  ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान कर ली। 

किडनी की बीमारी से था परेशान

परिजनों ने बताया कि, मृतक का नाम वीरेन्द्र कौशिक, पिता बाला राम कौशिक था। उसकी उम्र 36 वर्ष थी। वह गनियारी पौड़ी गांव का रहने वाला था। बताया गया कि, लम्बे समाय से वह किडनी की बीमारी से परेशान था। अनुमान लगाया गया कि, बीमारी से तंग आकर ही उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दी होगी। जीआरपी ने लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

5379487