Logo
जगदलपुर शहर के बीचों बीच एक सूने घर में मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। 

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में डबल मर्डर से शहर में सनसनी फ़ैल गई है। जगदलपुर शहर के बीचों बीच एक सूने घर में मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। 

गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अनुपमा चौक के पास अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग घर में घुस गए थे। उन्होंने धारदार हथियार से इन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें गायत्री और उनके बेटे नीलेश की मौत हो गई है। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। 

घर के बाहर खड़ी एम्बुलेंस
घर के बाहर खड़ी एम्बुलेंस

पहले मां को मारा, फिर बेटों पर किया हमला

हमलावरों ने पहले गायत्री को मारा, फिर दोनों बेटों पर हमला कर दिया। गायत्री और बेटे नीलेश की मौत हो गई, जबकि नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर खुला देखा तो उनके घर जहां कमरे में खून से लथपथ मां-बेटे की लाशें पड़ी थीं। वहीं, दूसरे कमरे में बेटा नितेश ​​​​​​गंभीर रूप से घायल था।

लूट के इरादे से से वारदात की आशंका

लोगों ने घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी। SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के कई अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नितेश को अस्पताल भिजवाया साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। शुरुआती जांच में लूट के इरादे से हमले की आशंका जताई जा रही है।

किराना दुकान चलाता था परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार की शहर में ही एक किराना दुकान भी है। एक बेटा दुकान चलाता था, जबकि दूसरे का कोई और काम था। फिलहाल शहर के बीच हुई इस घटना को लेकर अब व्यापारियों में आक्रोश है।

हमलावरों के सुराग के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

अब पुलिस महिला के घर के आस-पास, अनुपमा चौक समेत शहर में लगे सारे CCTV कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा परिवार का बैकग्राउंड निकालकर देखा जा रहा है कि कहीं इनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी। फिलहाल हत्या कितने लोगों ने मिलकर की है, और घर से कितने की लूट हुई है ये पता करने की कोशिश की जा रही है।

5379487