Logo
 कोंटा जिले में एक बार फिर ईडी और EOW ने छापेमार काईवाई करते हुए दो शिक्षकों और DFO के घर पर दबिश दी है। सुकमा समेत तीन ब्लाॅक में सुबह से काईवाई जारी है।

रफीक खान- कोंटा। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में स्थित कोंटा जिले में एक बार फिर EOW और ACB ने दस्तक दी है। यहां की पुरानी बस्ती स्थित एक शिक्षक के घर पर रेड मारी है। वहीं जिले के दो और स्थानों काईवाई जारी है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ और कोंटा में EOW और ACB की टीम एक साथ पहुंची हुई है। जिन घरों में अफसरों की टीम पहुंची है, वे दोनों शिक्षक बताएं जा रहे हैं।

कोंटा में EOW और ACB ने दस्तक दी है। पुरानी बस्ती स्थित एक शिक्षक के घर EOW और ACB की टीम पहुंची है।वहीं सुकमा जिला के DFO निवास सहित छिंदगढ़ में पूर्व DMC के घर पर भी टीम ने छापेमारी की है। सुबह 7 बजे से एक साथ सुकमा जिला के तीन ब्लाॅक सुकमा, छिंदगढ़और कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में छापामारी काईवाई जारी है।

ED
सुबह से छानबीन कर रही ED की टीम

शिक्षकों और DFO के घर पड़ी रेड 

तीन मकानों में EOW और ACB टीम छानबीन कर रही है। जिसमें तेंदूपत्ता बोनस वितरण में धांधली में सस्पेंड सुकमा DFO सहित शिक्षा विभाग में पूर्व DMC रहें शिक्षक, कोंटा ब्लॉक में शिक्षक सीएसी के घर शामिल हैं।

5379487