अमित गुप्ता/रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित हाथी बंगुरसिया बस्ती के अंदर घुस गया है। शनिवार रात को 2 घंटे तक हाथी बस्ती के अंदर विचरण करते रहे। इसकी सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने वहां पर डेरा जमाया हुआ है। इधर, ग्रामीण हाथी के दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। 

बता दें, वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से हाथी को जंगल ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में सचेत रहने और जंगल की ओर ना जाने हिदायत दी है। करीब 15 से 20 हाथियों का दल रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया क्षेत्र में विचरण कर रहा है।