कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है यहां पर वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद राजेश सोना ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। चुनाव में राजेश सोना कांग्रेस से उपाध्यक्ष के दावेदार हो सकते हैं।
फरसगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है यहां पर वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद राजेश सोना ने कांग्रेस में प्रवेश किया. @KondagaonDist #Chhattisgarh @BJP4CGState @INCChhattisgarh pic.twitter.com/2jm9iXr0TO
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 18, 2025
उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के समीकरण को बिगाड़ दिया है। वहीं फरसगांव नगर पंचायत में निर्वाचन की प्रकिया जारी है। कुछ देर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का परिणाम भी आ जायेगा। भाजपा, कांग्रेस के 7- 7 और एक निर्दलीय पार्षद जीत कर आए हैं।