जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम खोलबहरा सिदार है। वह ग्राम खपरीडीह का निवासी था। बताया जा रहा है कि, सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाडी से मारपीट कर दी। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने सुनील सिदार, फुल साय सिदार, माधुरी सिदार, संतोष उर्फ अशोक सिदार को गिरफ्तार किया है। इन चारों के कब्जे से डण्डा और टंगिया बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

लड़कियों में केट फाइट : बीच बाजार लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़े, एक-दूसरे के बाल खींच-खींचकर घसीटा.. जमकर चलाए लात-घूंसे

वही कुछ दिन पहले अंबिकापुर में बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में केट फाइट हो गई। इन लड़कियों ने एक दूसरे के बाल खींच-खींच कर न सिर्फ घसीटा बल्कि किसी प्रोफेशनल फाइटर की तरह लात-घूंसे भी जमकर चलाए। थप्पड़ों की तड़-तड़ भी लगातार गूंजती रही। लड़कियों के बीच लात-घूंसे चलते देख वहां मौजूद कुछ युवकों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इन लड़कियों के साथ लड़के भी मौजूद थे, लेकिन काली माता का रूप लेने वाली इन लड़कियों को वो रोक नहीं सके।

दो युवतियों से शुरू हुआ विवाद गदर में बदला

बता दें कि, सबसे पहले इस मामले में दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसे देख अपनी सहेलियों का साथ देने के लिए वहां उपस्थित बाकी लड़कियां भी एक-दूसरे के साथ विवाद करने लगी, कुछ ही देर में दोनों पक्षों की लड़कियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इतना कुछ होने के बावजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।