Logo
बीजापुर जिले में बारिश का कहर जारी है। भैरमगढ़ नगरपंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। बीजापुर जिले में बारिश का कहर जारी है। भैरमगढ़ नगरपंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। भैरमगढ़ के कई वार्डो में बाढ़ के पानी ने तबाही मचाई है। यात्री बसों के पहिए भैरमगढ़ में ही थम गए। बीजापुर-जगदलपुर मार्ग 3 घंटो से बंद है। बीजापुर जिला मुख्यालय से जगदलपुर और भैरमगढ़ का सम्पर्क टूट गया है। 

बीजापुर में अब तक 1131.0 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 1131.0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 1425.2 मिमी. औसत वर्षा भैरमगढ़ में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक बीजापुर तहसील 1332.4 मिमी. बारिश, भैरमगढ़ तहसील में 1425.2 मिमी. वर्षा, भोपालपटनम में 1075.2 मिमी. वर्षा, उसूर में 741.3 मिमी. वर्षा, कुटरू में 1288.2 मिमी. बारिश और गंगालूर में 923.7 वर्षा दर्ज की गई है।

बलौदाबाजार जिले में 530 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

वहीं मानसून के दौरान बलौदाबाजार जिले में 1 जून 2024 से अब तक 530 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सबसे अधिक वर्षा सिमगा तहसील में 753 मिलीमीटर हुई। तहसील लवन 594 मिली, भाटापारा 587 मिली, सुहेला 543 मिली, बलौदाबाजार 503.5 मिली, कसडोल 486.4 मिली,  पलारी 473.7 मिली, टुण्डरा 416.5 मिली और सोनाखान 412.50 मिली सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। जिसकी औसत वर्षा 530 मिमी है।

26 जुलाई को कहां कितनी बारिश

इसी तरह शुक्रवार 26 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश में 89.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले के तहसीलवार वर्षा सिमगा 165 मिली, भाटापारा 180 मिली, लवन 91.3 मिली, कसडोल 74.3 मिली, सुहेला 70 मिली, सोनाखान 62 मिली, बलौदाबाजार 58 मिली, पलारी 53.3 मिली एवं टुण्डरा 48.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के बांधों में 50 प्रतिशत से कम पानी

वहीं छत्तीसगढ़ के बांधों में अभी भी 50 प्रतिशत से कम पानी भरा है। प्रदेश के 12 बड़े बांधों में 48.43 प्रतिशत और 34 छोटे बांधों में 51.22 प्रतिशत पानी है। आज की तारीख में जलभराव पिछले दो सालों से कम है। सप्ताहभर से बारिश के बाद भी गंगरेल में 47.57% पानी है। 

5379487