Logo
ओडिशा से अन्य राज्यों में गांजे की तस्करी बड़ी खेप में होती है। तस्कर महासमुंद जिले के रास्ते से ही अलग-अलग वाहनों में गांजे की तस्करी करते हैं।

पिथौरा। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद नशे का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस जगह-जगह पर चेंकिग पांइट बनाकर वाहनों की चेंकिग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 6 अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 50 पैकेट गांजा जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक बोलेरो वाहन में अवैध रूप से गांजा छिपाकर ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर चेंकिग पांइट बनाकर वाहनों की चेंकिग कर रही थी। इस दौरान पुलिस  गांजा तस्करी करने वाले 6 अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पकडे़ गए तस्करों के पास से 50 पैकेट गांजा जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिएबोलेरो वाहन के छत में बने विशेष चेम्बर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पकडे़ गए सभी तस्कर मध्यप्रदेश के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

राजधानी में चल रहा निरंतर अभियान

वही कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर में नशे में रहकर काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 51.66 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही 12 किलो 595 ग्राम गांजा, 840 नग नाईट्रोसन समेत 4 दोपहिया, 5 मोबाइल फोन और नकदी जब्त किया गया है। आपको बता दें, 3 अक्टूबर 2023 में रायपुर में ही पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने दो अंतरराज्जीय आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं उसके दो साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपित कुलविंदर सिंग निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन पंजाब, निशानजी सिंह निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। कुलविंदर खुद के ट्रक चलाता है, वहीं निशानजी सिंह भी ड्राइवरी करता है। ये पंजाब से नशे का सामान लाते थे।

5379487