Logo
पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है। तीन बच्चों को बेहद बेरेहमी के साथ मार दिया गया है। आखिर पति ने ऐसा क्यों किया...

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव में पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है। तीन बच्चों को बेहद बेरेहमी के साथ मार दिया गया है। आखिर पति ने ऐसा क्यों किया, पत्नी और बच्चों को इस तरह से जान से मारने का विचार भी कैसे आया...

आपको बता दें, आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई, हालांकि वारदात की जानकारी मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने आरोपी उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 

तीन मासूम बच्चों को मार डाला...

जानकारी के मुताबिक हत्या का पूरा सनसनी खेज मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना इलाके के हिर्री गांव का है, जहां आरोपी पति उमेंद्र केवट ने अपने पत्नी और तीन मासूम बच्चे 5 ,4  और 2 साल यानी दो बच्चियां और एक बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। दरअसल, खाना खाने के बाद आरोपी की पत्नी और तीन बच्चे सोने चले गए। उसी दौरान आरोपी पति ने अपने पत्नी से चरित्र शंका और अवैध संबंध के शक में विवाद किया और उसी वक्त पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की जांच जारी...

पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर चुकी है। आरोपी ने अपने पत्नी और बच्चों की हत्या क्यों की पुलिस इस पर डिटेल के साथ जांच कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में लोगों को बीच दहशत का महौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि, पत्नी की हत्या अवैध संबंध की वजह से की गई है। लेकिन बच्चों को को जान से क्यों मारा...इस बात का पता नहीं चल पाया है। 
 

5379487