Logo
कवर्धा जिले के बस स्टैंड में देवांगन चिकन सेंटर के कर्मचारियों ने खाना खाने गए युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज निकलकर सामने आया है। जिसमें वे लात घुसे से युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बस स्टैंड में देवांगन चिकन सेंटर के कर्मचारियों ने खाना खाने गए युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज निकलकर सामने आया है। जिसमें वे लात घुसे से युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक चिकन सेंटर गए और खाना का आर्डर दिया। लेकिन कर्मचारियों ने वो खाना नहीं लाया जिसका ऑर्डर दिया गया था। इसी बात  पर उनकी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी की 10 से 12 कर्मचारियों ने मिलकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक के सिर मे गंभीर चोट आई है। वहीं युवक ने चिकन सेंटर के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

5379487