Logo
सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने दो एंबुलेंस और एक मुक्तांजलि वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। घोषणा के दूसरे दिन ये कार्य पूरा हो गया है।

जितेंद्र सोनी/जशपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घर की बगिया में स्थित सीएम कैंप कार्यालय से उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने दो एंबुलेंस और एक मुक्तांजलि वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। सीएम साय की घोषणा के दूसरे दिन ही करडेगा और कोल्हेंन झरिया के लोगों को एंबुलेंस वाहन और मुक्तांजली शव वाहन मिल जाने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। इन सभी लोगों ने सीएम साय का आभार जताया है। 

बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दुलदुला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए कई कार्यों की सांय-सांय घोषणा की थी। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर दो एंबुलेश के साथ एक शव वाहन की घोषणा की थी। जिस पर जिला प्रशासन ने दो एंबुलेश और एक शव वाहन उपलब्ध कराई है। 

अब तक कितनी एंबुलेंस प्रदेश को मिली है 

साय सरकार बनने के बाद जिले में 7 अतिरिक्त एंबुलेंस वाहन और 1 मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध कराई जा चुकी है। कुल मिलाकर जशपुर में 21 एंबुलेश वाहन स्वास्थय सेवा के लिए दौड़ रही है।

ये रहे मौजूद 

इस खास मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, डीडीसी ममता कश्यप,  उमा देवी, पूर्व जनपद के अध्यक्ष वेदप्रकाश भगत तथा सीएमएचओ व्ही के इंद्रवार उपस्थित थे।

5379487