Logo
शिवनाथ नदी में भाटिया वाइन मर्चेंट की बड़ी लापरवाही की वजह से लाखों मछलियां मर गई। शराब फैक्ट्री का दूषित पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

सैयद वाजिद/मुंगेली- छत्तीसगढ़ के मुंगेली में स्थित शिवनाथ नदी में भाटिया वाइन मर्चेंट की बड़ी लापरवाही की वजह से लाखों मछलियां मर गई। शराब फैक्ट्री का दूषित पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इसलिए जहरीली पानी से जीव जंतु पैदा हो रहे हैं। 

बता दें, कुछ महीने पहले पथरिया एसडीएम ने नोटिस जारी किया था। जलीय जीव जंतु के खतरे को लेकर आशंका जताई थी। इसके बावजूद मनमानी तरीके से फैक्ट्री का दूषित पानी बहाया जा रहा है। यह पूरा मामला सरगांव क्षेत्र के धुमा का है। 

5379487