Logo
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है और जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसे ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे।

रायपुर।  प्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संगठन की बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटें जीतने पर मंथन किया गया। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायगढ़ से लौटना पड़ा। बैठक के बाद वे जशपुर गए। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा के साथ प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन, नए प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है और जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसे ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे। पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर दी थी, जनता उससे छुटकारा पाना चाहती थी। जहां भी हम जाते हैं, वहां जनता में भारी उत्साह दिखता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों, संगठन के सभी नेताओं, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया, नितिन नबीन, शिवप्रकाश और छत्तीसगढ़ के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

किरण देव ने बताई रणनीति

नए अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया है और इसे संवारने की जिम्मेदारी प्रदेश की जनता ने हमें पूरे विश्वास के साथ सौंपी है। विश्वास की इस कसौटी पर खरा उतरते हुए अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है। श्री देव वे दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति के बारे में जानकारी देते। ते हुए बताया कि क्या करना है।

क्या-क्या करना है नितिन ने बताया

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति के बारे में प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन ने लोकसभा चुनाव में हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतना है और इसके लिए कार्य में लग जाना है, पूरी मेहनत करना है। विधानसभा चुनाव में 30 सीटों में हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए हैं। लोकसभा में अब हमें इससे भी ज्यादा वोट प्राप्त करने हैं। इसके लिए जल्द ही बैठकों का दौर भी शुरू होगा। इसके लिए लगातार राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन भी मिलेगा। श्री नवीन ने बताया, मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे, युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के 5 हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे। महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेगा। सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का काम करेंगे। पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। पूरे देश में गांव चलो अभियान होगा। इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे।

लोकसभा को कांग्रेस मुक्त करना है

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा, सभी लोकसभा चुनावों की तैयारी में लग गए हैं। सत्ता पाना हमरा मकसद वहीं है, सेवा करना हमारा मकसद है। इसीलिए विधानसम चुनाव जीतकर हम चुप नहीं बैठेंगे। अब प्रचंड जीत के बाद पूरी विनम्रता से जनता के बीच जाकर कार्य करना है और छत्तीसगढ़ को लोकसम चुनवों में कावोस मुक्त करने का संकल्प लेकर कार्य करना है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने कहा अब लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन कर प्रदेश की समी 11 सीटों में कमल खिलाना है। 

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी कार्ययोजना की चर्चा करते हुए कहा, प्रत्येक कार्यकर्ता ने चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निमाई है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्ते ने नमो एप के बारे में जानकारी दी। बैठक में राज्यसम सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, केदार कश्यप, बृजमोहन अठवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, संतोष पांडे, ओपी चौधरी अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, सरल कोसरिया प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, किशोर महानंद, अवधेश चंदेल, जयंती भाई पटेल सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 

5379487