Logo
साइंस कॉलेज की बाउंड्री वॉल पिछले चार माह से टूटी हुई है। नगर-निगम द्वारा नाले का निर्माण कार्य साइंस कॉलेज की बाउंड्री वॉल से सटाकर किया गया। 

रायपुर। साइंस कॉलेज अब पुलिस की शरण में चला गया है। निगम को खत लिखकर परेशान हो चुकी साइंस कॉलेज प्रबंधन ने अंततः सरस्वती नगर पुलिस थाने से गुजारिश की है कि, वे उनकी असमाजिक तत्वों से रक्षा करें। अपनी दिक्कतें साझा करते हुए साइंस कॉलेज ने यह मांग की है। गौरतलब है कि साइंस कॉलेज की बाउंड्री वॉल पिछले चार माह से टूटी हुई है। नगर-निगम द्वाराा नाले का निर्माण कार्य साइंय कॉलेज की बाउंड्री वॉल से सटाकर किया गया। इसके कारण पूरी दीवार ही ढह गई। 

साइंस कॉलेज द्वारा बीते कुछ माह में लगातार नगर निगम को इस सदंर्भ में खत भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक किसी तरह का कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। बाउंड्री वॉल ना होने के कारण हॉस्टल तक भी आसानी से जाया जा सकता है। विज्ञान महाविद्यालय में 3 बालक छात्रावास तथा 2 बालिका छात्रावास है। ब्वॉयज हॉस्टल में 180 तो गर्ल्स हॉस्टल में 100 विद्यार्थी हैं। दिन ढलने के बाद इन्हें अधिक असुरक्षित माहौल में रहना पड़ता है। सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण लड़कियां अधिक परेशान हैं। अपने वाहन तथा अन्य चीजों को लेकर भी वे चिंतित रहते हैं।

सुरक्षा के लिए अनुरोध

साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीसी चौबे ने बताया कि, हम छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण पुलिस से अनुरोध किया है कि वे महाविद्यालय परिसर में गश्त करें, ताकि असमाजिक तत्वों का ठेरा नहीं लगे।
 

5379487