रायपुर- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ 120 बी, 34, 406, 420, 467 समेत अनेक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में करोड़ों रुपये के लेनदेन का आरोप है। ये एफआईआर ईडी के प्रतिवेदन पर ACB-EOW में दर्ज की है।  लंबे समय से महादेव एप मामले को लेकर जांच चली रही थी। जिसमें पूर्व सीएम का नाम भी सामने आया था। भूपेश बघेल पर FIR दर्ज होने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, जांच में जो तथ्य आए, उसके बाद एफआईआर हुई है। भाजपा राजनीतिक वैर से कार्रवाई नही करती है। 

2 साल से जांच चल रही थी

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, इस मामले पर राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। छत्तीसगढ़ के साथ धोखा हुआ, उसका नतीजा है। जांच के बाद एफआईआर हुई है। 

काले धन का उपयोग रोकने के लिए चुनावी बांड एक कदम 

चुनावी बांड पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, काले धन का उपयोग रोकने के लिए एक कदम है। आने वाले समय मे इस दिशा में और कदम उठाने की आवश्यकता है। सभी राजनीतिक दलों को चुनावी बॉन्ड से पैसे के लिए आवश्यक रुप से आरोप लगाना बेबुनियाद है। 

देश मे तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस ने की

केंद्र के अलावा राज्य की किन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच बीजेपी के जाने पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, देश मे तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस ने की है। भाजपा ने तो 'सबका साथ सबका विकास' मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। 10 साल से मोदी के नेतृत्व में आम जीवन मे परिवर्तन का काम किया है। माताओं, बहनों और युवाओं को शसक्त बनाने का काम किया है। देश मे 2014 से पहले क्या दुर्दशा थी, सभी ने देखा है। छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस रही, इसे भी बदहाल करने का काम कांग्रेस ने किया है। हम छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर कार्य करेंगे।