Logo
छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल लाने वाले महादेव सट्टा ऐप में कई पुलिस वाले भी पकड़े जा रहे हैं। इनसे मिल रही जानकारियों के आधार पर बड़ी रकम की हेराफेरी उजागर हो रही है। 

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में EOW को बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव से कई महत्‍वपूर्ण जानकारी मिली है। मध्‍य प्रदेश के पचमढ़ी से गिरफ्तार यादव 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान ही EOW को उसने कई बड़ी जानकारियां दी हैं।

EOW को आरोपी ने अब तक 20 से अधिक महादेव एप के पैनल का संचालन करना स्वीकारा है। इनमें से 4 पैनल श्रीलंका और 1 पैनल कोलकाता में चलना बताया। आरक्षक यादव से इन पैनलों के संबंध में मिली जानकारी पर रायपुर पुलिस की टीम कोलकाता गई है। वहां पुलिस कार्यवाही कर रही है। आरोपी अर्जुन यादव के मोबाइल फोन में महादेव एप से जुडे़ हुए बहुत से वाट्सऐप ग्रुप भी मिले हैं। इन ग्रुप्स में से कुछ ग्रुप RTGS एकाउन्ट से और कुछ ग्रुप फेक एकाउन्ट से संबंधित हैं। 

FOURTUNER कार जब्त 

EOW की टीम ने ग्रुप्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर 200 से अधिक ऐसे बैंक एकाउन्ट्स को चिनहित करके लगभग 3 करोड़ रुपये इन बैंक खातों में फ्रीज करवाया है। आरोपी से महादेव ऐप के पैसे से खरीदी गई एक FOURTUNER गाड़ी भी जप्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

5379487