Logo
महादेव सट्टा एप केस में बड़ा खुलासा करने वाले अर्जुन यादव की रिमांड अवधि 14 मई को खत्म होने पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने उसे विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया।

रायपुर। महादेव सट्टा एप केस में दो सौ से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपये फ्रीज करवाने सहित श्रीलंका देश में  एप के पैनल का संचालन का खुलासा करने वाले बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव की रिमांड अवधि 23 मई तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जेल में बंद सात आरोपियों में चंद्रभूषण वर्मा, सुनील दमानी, सतीश चंद्राकर, भीम सिंह यादव, रितेश यादव एवं राहुल वक्ते को भी व्यायिक रिमांड खत्म होने पर पेश किया गया, जिन्हें पुनः 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके अलावा अमित अग्रवाल को भी पेश किया गया, जिसे कोर्ट ने पुनः 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है।

महादेव सट्टा एप केस में बड़ा खुलासा  करने वाले अर्जुन यादव की रिमांड अवधि 14 मई को खत्म होने पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने उसे विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू ने आरोपी को पेश करते हुए पुनः रिमांड में लेने के लिए अर्जी लगाई थी। ईओडब्ल्यू की पूछताछ में हुए बड़े खुलासे को देखते हुए कोर्ट ने भी इस अर्जी को स्वीकार करते हुए अर्जुन यादव की रिमांड अवधि 9 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

कई और खुलासों की संभावना

ईओडब्ल्यू को यकीन है कि अर्जुन यादव से पूछताछ में और कई खुलासे हो सकते हैं। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का मानना है कि अर्जुन ने स्वीकार किया है कि वह खुद महादेव एप के 20 से ज्यादा पैनल संचालित कर रहा था। इसमें देश में कोलकाता और श्रीलंका देश भी शामिल है। अर्जुन ने श्रीलंका में 4 पैनल संचालित होना बताया है, वहीं अन्य पैनल कोलकाता में संचालित है। इन पैनलों को लेकर अभी और पूछताछ की जानी है। इसके अलावा दो सौ से अधिक बैंक खातों में 3 करोड़ से अधिक रुपये फ्रीज कराया गया है। इसके अलावा एप से जुड़े कई व्हाट्‌सएप ग्रुप भी मिले हैं।

मनोज सोनी भी 28 मई तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में फंसे मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। उसे 14 मई तक ईडी की रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट ने उसे 28 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में 140 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में मनोज सोनी को ईडी ने 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मनोज सोनी लगातार ईडी की रिमांड पर था। पूछताछ में मनोज सोनी ने इस घोटाले में क्या-क्या राज उगले हैं, इस बारे में ईडी ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है।

5379487