Logo
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक रेणुका सिंह ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, इस बजट से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता मिलेगी। 

मनेन्द्रगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने इस बजट को अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट बताया। 

विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा। रेणुका सिंह ने मंगलवार को पेश किए गए बजट को महिला सशक्तिकरण बजट भी बताया उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं, बालिकाओं और युवतियों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे देश के साथ ही प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता मिलेगी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।  

1
विधायक रेणुका सिंह

नारी दशक्ति पर फोकस 

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, नारी शक्ति पर मोदी सरकार का हमेशा से फोकस रहा है। मोदी सरकार के हर बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस बार भी बजट में महिलाओं का खासा ध्यान रखते हुए देशभर में कामकाजी महिलाओं की मदद के लिए सरकार छात्रावास यानी वर्किंग वुमन्स हॉस्टल्स चलाती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में देशभर में और भी जगहों पर वर्किंग वुमन्स हॉस्टल्स बनाने की बात कही है। इससे दूसरे शहर में रहकर काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान होगी।

5379487