Logo
मंत्रालय में सोमवार से कामकाज शुरू होगा। मंत्री मंत्रालय में अपने कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से विभाग से संबंधित जानकारी लेंगे।

रायपुर।  नई सरकार में सभी मंत्रियों के विभागों की घोषणा के बाद मंत्रालय में सोमवार से कामकाज शुरू होगा। मंत्री मंत्रालय में अपने कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से विभाग से संबंधित जानकारी लेंगे। मंत्रालय में विभागीय योजनाओं से संबंधित फाइलों को मंत्रियों के समक्ष रखा जाएगा।  जिस पर आने वाले समय में निर्णय लिए जाएंगे। मंत्रियों के अपने दफ्तर पहुंचने पर लंबे समय बाद वहां की गतिविधियों में तेजी आएगी। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मुस्तैद किया गया है। मंत्रालय में विभागों का कामकाज ठप पड़ा था। मंत्रियों को विभाग बंटने के बाद विभागीय कामकाज में तेजी आएगी। मंत्रियों को उनके विभाग की गतिविधियों, विभागीय प्रक्रिया सहित फाइलों के बारे में जानकारी देने के बाद उनका निराकरण होगा। अब तक पुरानी योजनाओं पर हुए कामकाज की जानकारी भी मंत्री लेंगे। आगे उन योजनओं को जारी रखा जाए या नहीं, इसे लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।

पुराने मंत्रियों के स्टाफ हटाए गए

मंत्रालय में मंत्रियों के कार्यालय के लिए जो स्टाफ है, उनमें पुराने सरकार के समय पदस्थ लोगों को हटाकर नए लोगों को लाया जा रहा है। वहां पर बैठक व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पसंद के अफसरों की तलाश भी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में मंत्रियों के मंत्रालय पहुंचने के बाद इस उनकी पदस्थापना एक-दो दिनों में होने की संभावना है।  मंत्रालय की रौनक लौटने वाली है। सोमवार से मंत्रालय और डायरेक्टोरेट के दफ्तरों में अधिकारियों की मौजूदगी के साथ फाइलों के मूवमेंट बढ़ने शुरू हो जाएंगे। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं से जुड़े ऐसी सरकारी सेवाएं भी आयोग की अनुमति से जल्द शुरू हो सकती है।  
 

5379487