Logo
रायपुर नगर निगम के 9 जोन के लिए भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं अभी जोन तीन के लिए प्रत्याशी तय किया जाना बाकि है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम के 9 जोन के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार, गज्जू साहू जोन 1 के अध्यक्ष और  सभापति सूर्यकांत राठौर जोन 2 के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं जोन 3 के लिए अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। 

undefined
 

जोन 4 से मुरली शर्मा, जोन 5 के अंबर अग्रवाल, जोन 6 के बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 से श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 के प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 के गोपेश साहू, जोन 10 से सचिन मेघानी को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। 

जोन क्रमांक 3 अटका 

भाजपा ने 9 जोनों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा ने कर दी है। लेकिन जोन क्रमांक 3 से प्रत्याशी कौन होगा इस पर फैसला आना अभी बाकि है। 

5379487