Logo
पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पति को पता चल गया था। जिसके बाद पत्नी ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और पति को रास्ते से हटा दिया।

मुंगेली- पति होने के बावजूद पत्नी ने अवैध संबंध रखा था और कुछ समय बाद इस बात की भनक पति को लग गई। इसके बाद जो हुआ, उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जैसे ही पति को इस बारे में पता चला कि, उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। वैसे ही धर्मपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

शराब दुकान के पास मिली लाश 

जानकारी के मुताबिक, 7 जून को शराब दुकान के पास पति नरेंद्र श्रीवास की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी गई थी। जांच के बाद पता चला कि, यह मामला अवैध संबंध का है। 

पति की हत्या की साजिश कैसे रची

बताया जा रहा है कि, इस घटना का मुख्य आरोपी राकेश श्रीवास नाम का लड़का है। जिसने महिला के पति को शराब पीने के लिए इनविटेशन भेजा था। शराब पिलाने के बहाने मृतक पति को सल्फास की गोलियां मिलकार दे दी गई और मुंह दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया है। 

प्रेम संबंध का खुलासा कैसे हुआ 

जब पुलिस को मृतक पति की लाश मिली तब इस मामले की जांच शुरू हुई, जांच में पत्नी के कॉल डिटेल निकले गए, जिसमें पता चला कि पत्नी लगातार आरोपी राकेश श्रीवास से फोन पर बात करती थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी और इस दौरान पता चला कि, दोनों का अवैध संबंध चल रहा था। 

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पूजा श्रीवास, मुख्य आरोपी राकेश श्रीवास, शिवम साहू, विनोद श्रीवास, सत्यनारायण श्रीवास और विनोबा भावे को पुलिस ने पकड़ लिया है। 

5379487