Logo
नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी विश्वजीत नाग और जसप्रीत सिंह जस्सी को पुलिस ने पाराघाट टोलप्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं 3 आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार किये गए हैं।

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी विश्वजीत नाग और जसप्रीत सिंह जस्सी को पुलिस ने बिलासपुर के पाराघाट टोलप्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों को लेकर पुलिस नारायणपुर रवाना हो गई है। वहीं पुलिस ने भिलाई से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये तीनों आरोपी वारदात के बाद दुर्ग में छिपे हुए थे। सूत्रों की मानें तो इस मामले में अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिए गया है। 

यहां छिपे थे आरोपी 

नारायणपुर पुलिस ने बुधवार सुबह दुर्ग क्राइम टीम की मदद से टाउनशिप एरिया के सेक्टर-9 और सेक्टर-7 में छापा मारा था। जहां से उन्होंने 3 युवकों को अपनी हिरासत में लिया है। जिनमें संजीव सिंह, सैमुएल और राजीव रंजन शामिल हैं। इनमें सैमुएल वर्ष 2021 में बैंक डकैती के मामले में जेल भी जा चुका है। इस वारदात में 8 लोगों के शामिल होने की आशंका है।कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्रदेश के 6 जिलों में छापेमारी की है। जिनमें नारायणपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, कोंडागांव और दुर्ग शामिल है। 

leader
कांग्रेस नेता विक्रम बैस

एसपी ने दी मामले की जानकारी 

इस पूरे मामले को लेकर दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि, नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या के मामले में वहां की पुलिस ने हमसे संपर्क किया था। जिसके बाद हमारी टीम ने आरोपियों को पकड़ने में उनका सहयोग किया। तीनों आरोपी भिलाई क्षेत्र से पकड़े गए हैं और आरोपियों को नारायणपुर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है। अब आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

चार हमलावरों ने मारी गोली 

परिवहन संघ के सचिव की हत्या को लेकर नारायणपुर में सनसनी फैली हुई है। परिवहन संघ से जुड़े चार लोगों की हत्या पिछले दो साल के भीतर हो गई है। शहर के इतिहास में पहली बार शार्प शूटरों का इस्तेमाल कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। कांग्रेस नेता एवं नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव विक्रम बैस की हत्या करने के लिए एक बाइक में सवार होकर चार हमलावर आए थे। नकाबपोश हमलावरों ने काफी एक्सरसाइज करने के बाद घटना को अंजाम देने की बात पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं। 
 

5379487