Logo
बलरामपुर में हैवान पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आपसी विवाद के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।

घनश्याम सोनी- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शराबी पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को तीन दिनों तक घर में ही छिपाकर रखा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस में मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला कोरंधा थाना क्षेत्र का है। जहां के भगवानपुर गांव में एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शराब पीने के बाद आपसी विवाद हत्या का कारण बना था। हत्या के बाद आरोपी ने तीन दिनों तक पत्नी के शव को घर में छुपाया था। इतना ही नहीं बल्कि हैवान पति बच्चों के साथ पत्नी के शव के साथ ही सोता था।

5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या

वहीं कुछ दिन पहले नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जादू टोना के शक में 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को अंजाम गांव के ही 5 लोगों ने दिया था। कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में रविवार सुबह 11 बजे लाठी और डंडों से पीटकर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पांचों आरोपी ग्रामीणों के साथ कोंटा थाना पहुंचकर अपने आप को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। सरेंडर के दौरान आरोपी अपने साथ घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी और डंडे भी लेकर आए थे।

इसे भी पढ़ें...राहुल गांधी पर केस दर्ज : रायपुर के बाद बिलासपुर में भी FIR  

एसपी ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि, कोंटा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल में जादू-टोना के शक में 03 महिला सहित कुल 05 ग्रामीणों को लाठी/डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतकों में 1. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 2. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 3. मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 4. करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, और 5. मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष ये सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी थे।


 

5379487