Logo
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, शासन स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारियां जारी है।

रायपुर- लोकसभा चुनाव के बाद अब भाजपा नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। प्रत्यक्ष प्रणाली के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव पर विचार किया जा रहा है। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, शासन स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारियां जारी है। सभी निकायों में वार्डों के परिसीमन के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रणाली को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

कांग्रेस ने षड्यंत्र किया

बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस 18 जून को विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, यह स्पष्ट है कि, बलौदाबाजार में कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। कांग्रेस की यही मंशा है कि, प्रदेश का वातावरण बिगाड़ा जाए। ऐसी घटना पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बाबरी-गोधरा दंगों का जिक्र किताबों से हटाया 

NCERT ने बाबरी-गोधरा दंगों का जिक्र किताबों से हटा दिया है। जिसपर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, अब नई शिक्षा नीति में परिवर्तन हो रहा है। नई शिक्षा नीति में तथ्य और शिक्षापरख ज्ञान का प्रावधान है। पिछले समय इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था। अत्याचारियों को महान बताने की कोशिश की गई थी। अब वास्तविक इतिहास को बताने का काम किया जाएगा। 

5379487