रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के उत्कृष्ट शिक्षक को पुरस्कार दिया जाता है। इस साल देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से एक शिक्षक का नाम शामिल है। 

दरअसल हर साल शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार का स्योजन किया जाता है। जिसमें उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल इस पुरस्कार से 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक दिव्यांग शिक्षिका शारदा भी शामिल हैं। शारदा का पोलियो के कारण कमर से नीचे का हिस्सा 80 प्रतिशत दिव्यांग है। 

नवाचार के लिए दिव्यांग शिक्षिका का सम्मान 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की शारदा 50 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। पोलियो के कारण शारदा के कमर से नीचे का हिस्सा 80 प्रतिशत दिव्यांग है। लेकिन उन्होंने टीचर के रूप में अपने विद्यार्थियों को नई तकनीक से पढ़ाने के लिए शुरू से ही नवाचार लाने पर जोर दिया। उन्होंने ऑडियो,वीडियो बुक्स, ई कंटेंट, PDF का 2 हजार से ज्यादा संग्रह कर खेल खेल में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। जिससे स्कूल के बच्चों को आसानी से पाठ्यक्रम समझ में आने लगा। गणित, सोशल,G.K.,ओरल साइंस,नैतिक शिक्षा जैसे 20 अलगअलग विषयों पर किताब भी लिखी है। 

इसे भी पढ़ें...सदस्यता अभियान की समीक्षा,प्रदेश सदस्यता प्रभारी लेंगी बैठक 

उत्कृष्ट शिक्षकों का होता है सम्मान 

हर साल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस पर प्रतिभावान शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार विजेता 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस साल 50 नामों की लिस्ट में 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल, 2 दिव्यांग शिक्षिका शामिल है। जिनमें से एक दुर्ग जिले की शारदा का नाम शामिल है। ये वो शिक्षक होते हैं, जो अपने परिश्रम से विद्यालयों में ना सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया.बल्कि छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाने के लिए नवाचार किया है। शारदा भी उन्हीं में से एक है।