Logo
गृहमंत्री अमित शाह ने की राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, 5 महीने में BJP सरकार के आने के बाद 112 नक्सली मारे गए हैं।

रायपुर- नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, 5 महीने में BJP सरकार के आने के बाद 112 नक्सली मारे गए हैं। पौने चार सौ नक्सलियों ने सरेंडर किया और 153 नक्सली अरेस्ट किए गए हैं। अगले दो-तीन सालों में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। ये छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभियान है। 

कांग्रेस पर बोला हमला 

गृहमंत्री अमित शाह ने एनकाउंटर को फेक बताने वाली कांग्रेस पर हमला बोला है। कांग्रेस इस एनकाउंटर को फेक बताती है। जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी बुद्धि भ्रष्ट करता है। कांग्रेस पार्टी के साथ शायद यही हुआ है। 

5379487