Logo
पखांजूर में पुलिस बल को नक्सलियों के ठिकाने पर प्रयोगशाला मिला। जहां पर बड़ी मात्रा में कैमिकल्स और विस्फोटक बनाने का सामान मिला। 

राजेश हलधर-पखांजूर। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सलियों का लैब मिला। लैब में बहुत सारे कैमिकल्स रखे हुए थे। जवानों ने कुछा सामान जब्त कर लिया। जंगल के बीच मिले नक्सली लैब ने जवानों की चिंता और बढ़ा दी है।  यह मामला छोठे बेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गाँव के जंगल का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर डीआरजी और बीएएफ के जवान दो दिन पहले संयुक्त ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस दौरान बिनागुंडा गाँव के जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान रीता मड़ियाम के रूप में हुई है। जो पीएलजीए की कंपनी नंबर 5 की सदस्य थी और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा मौके से एक 3 नॉट 3 राइफल, एक 315 राइफल, एक मैगजीन, 3 नॉट 3 के 5 जिंदा राउंड मिले हैं।

जवानों ने नक्सल प्रयोगशाला में रखे कैमिकल्स को किया जब्त 

सर्चिंग के दौरान जवानों को बिनागुंडा गाँव के जंगल में नक्सलियों का प्रयोगशाला मिला। वहां पर कई सारे कैमिकल्स और विस्फोटक बनाने के सामान रखे हुए थे। जिनमें से कुछ जरूरी सामान को सुरक्षाबलों की टीम ने जब्त कर लिया और कुछ सामान वहीं लैब में रखा हुआ है। 

एंटी नक्सल ऑपरेशन में नई तकनीक का इस्तेमाल 

बस्तर में सुरक्षाबलों ने नक्सल उन्मूलन अभियान को तेज कर दिया है। पिछले दिनों धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के जंगलों में एंटी नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इस दौरान हुए मुठभेड़ में जवानों को सफलता भी मिली है। इसी कड़ी में अब सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यूएवी और सैटेलाइट राडार का इस्तेमाल करेंगे। 

5379487