गोपी कश्यप- नगरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय फत्ते लाल ध्रुव ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से 8000 से अधिक मतों के भारी अंतर से शानदार जीत दर्ज की। यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, भाजपा की संगठित रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। 

अजय फत्ते लाल ध्रुव की यह ऐतिहासिक जीत जनता की आकांक्षाओं और भाजपा की विकासपरक सोच का परिणाम है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में अपार समर्थन मिला, क्योंकि जनता को विश्वास था कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि हर गांव, हर किसान, हर परिवार की आवाज़ हैं। उनकी इस जीत ने यह साबित कर दिया कि धमतरी जिले की जनता स्थायी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा के लिए समर्पित नेतृत्व को चुनना चाहती है। अजय ध्रुव को किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों का अपार प्रेम मिला।

भाजपा की एकजुटता और मार्गदर्शकों का मिला समर्थन

अजय फत्ते लाल ध्रुव ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं, पूर्व मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, नगर निगम धमतरी के महापौर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा, रंजना साहू, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया। साथ ही चुनाव प्रभारी कमल डागा और सह प्रभारी टेलेश्वर ठाकुर की कुशल रणनीति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर प्रचार किया, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया और मतदाताओं को विकास के प्रति जागरूक किया। अजय फत्ते लाल ध्रुव का जनता के नाम संदेश: "यह आपकी जीत है, मैं हर गांव तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

यह कार्यकर्ताओं की जीत- ध्रुव 

ऐतिहासिक जीत के बाद अजय फत्ते लाल ध्रुव ने कहा कि, यह जीत केवल मेरी नहीं, यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा संगठन की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की जीत है। यह जीत उन सपनों की जीत है, जो हमने अपने क्षेत्र के विकास के लिए देखे हैं। मैं इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सीएम विष्णुदेव साय की सरकार की नीतियों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने गांव- गांव तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि, अब मेरी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी इस भरोसे को बनाए रखना और अपने क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में जाकर ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर विकास की योजनाओं को बनाकर उन्हें पूरी तरह लागू करना है। मेरा प्रयास रहेगा कि किसानों को अधिक सुविधाएं मिलें, युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएँ, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं लागू हों और क्षेत्र के सभी बुनियादी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। मैं अपने क्षेत्र के हर नागरिक के साथ खड़ा रहूंगा और उनके सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। मेरा संकल्प है कि विकास और सुशासन की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी, ताकि हमारा क्षेत्र प्रदेश का सबसे विकसित और आत्मनिर्भर पंचायत क्षेत्र बने।

राजनीतिक विशेषज्ञों की राय: भाजपा की जनसेवा और विकासपरक सोच की जीत

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि, अजय फत्ते लाल ध्रुव की यह विजय जनता के अपार प्रेम, भाजपा संगठन की मजबूत रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार की लोकहितकारी योजनाओं की जीत है। यह चुनाव साबित करता है कि जनता अब केवल उन्हीं नेताओं को चुनना चाहती है, जो धरातल पर काम करें और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हर समय तत्पर रहें।