Logo
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज कहा कि, यह सरकार सप्ताह भर से उद्योगों को शुरू नहीं करा पा रही है और प्रदेशभर में उद्योग बंद हैं। लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यह सरकार सप्ताह भर से उद्योगों को शुरू नहीं करा पा रही है और प्रदेशभर में उद्योग बंद हैं। लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। सरकार को बिजली की दरों को कम करना चाहिए।

नगर पालिका और नगर पंचायतों अध्यक्षों के हक को अलोकतांत्रिक है। सरकार कांग्रेस के अध्यक्षों के साथ दुर्भावना से काम कर रही है और सरकार को जनप्रतिनिधियों के अधिकार लौटाना चाहिए। अवारा मवेशियों की समस्या उन्होंने कहा कि, 16 अगस्त से कांग्रेस के गौ सत्याग्रह की शुरुआत होगी। हम अवारा मवेशियों को SDM और कलेक्ट्रेट में बांधेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, 14 अगस्त को कांग्रेस संविधान यात्रा निकालेगी। कार्यकर्ता प्रभातफेरी निकालकर संविधान रक्षा की शपथ लेंगे। 

कल बघेल ने भी सरकार को दिया है अल्टीमेटम 

आवारा मवेशियों को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पाटन विधानसभा के किसानों से अवारा मवेशियों पर चर्चा हुई है। सभी किसान अवारा मवेशियों की समस्या से त्रस्त हैं। किसानों ने SDM को 15 अगस्त तक समाधान करने कहा है। उन्होंने आगे कहा कि, यदि 15 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो 16 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन होगा। किसान अवारा मवेशियों के साथ SDM दफ्तर का घेराव करेंगे। यह समस्या पूरे प्रदेश में है, किसान इससे त्रस्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद संभव है कि, इसका विस्तार हो. जिसके बाद किसान स्वयं मवेशियों को लेकर SDM दफ्तर में छोड़ेंगे।

5379487