Logo
सर्राफा व्यापारी के साथ हुए गोलीकांड मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

मोहला-एनिश पुरी गोस्वामी। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में सर्राफा व्यापारी की गाड़ी पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का पर्दाफाश भी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि, गुरुवार शाम 6 बजे के लगभग चिल्हाटी और पाटन थाना क्षेत्र के बीच सर्राफा व्यापारी सुरेश सोनी के वापसी के दौरान चलती कार पर जंगली रास्ते पर गोली चला दी गई। घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों ने भरमार बंदूक को घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर बंजारी गांव के आउटर में फेंक दिया था जिसे पुलिस ने बरामद किया है। 

दरअसल, यूपी से आकर अंबागढ़ चौकी में रहने वाले सुरेश सोनी, अंबागढ़ चौकी निवासी दिलीप त्रिपाठी और टाटेकसा निवासी हेल्पर बाबूलाल साप्ताहिक बाजार वासड़ी से बाजार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दरमियान शाम 5 से 6 बजे के बीच छुरियांडोंगरी टाटेकसा के बीच जंगल के पास बाइक सवार आरोपियों ने कार पर गोली चला दी, गोली दरवाजे के आर-पार निकल गई और कार सवार बाल-बाल बचे। सर्राफा व्यापारियों ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाने के बाद इस वनांचल एरिया में गोली कांड को लेकर कोहराम मच गया।

दो टुकड़ों में बंट गया बंदूक 

सर्राफा व्यापारी के गाड़ी में भरमार बंदूक से फायरिंग किया गया। घटनास्थल से छुरियाडोंगरी टाटेकसा के बीच जंगल से 5 किलोमीटर दूर बंजारी गांव के बाहर बंदूक को आरोपियों ने फेंक दिया था। देशी तकनीक से बनाई गई भरमार बंदूक में बारूद और 8 एमएम राड का अत्यधिक प्रयोग होने के चलते फायर के दौरान विस्फोट इतना तगड़ा हुआ की बंदूक दो टुकड़ों में बंट गया।

अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के निकले आरोपी

एसपी रत्ना सिंह के निर्देश में साइबर सेल, पाटनखास, चिल्हाटी, अंबागढ़ चौकी की पुलिस टीम एसडीओपी अर्जुन कुर्रे के नेतृत्व में मामले की जांच की गई। इसके बाद अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी धनेश देवांगन पिता रतनलाल देवांगन उम्र 32 साल निवासी कान्हे अंबागढ़ चौकी, मूलचंद गुंजन पिता स्वर्गीय अमर सिंह कुंजम उम्र 23 साल, दिनेश सलामे उर्फ सुंदर सलामे पिता चैतराम सलामे उम्र 24 साल सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आंतरिक संबंध होने के शक में कराया वारदात

पुलिस की थ्योरी के अनुसार धनेश देवांगन कान्हे निवासी को शक था कि, उनके परिवार की एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ सर्राफा व्यापारी का आंतरिक संबंध है। इसी वजह से उसने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया।

5379487