रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार तीन डीआईजी पदोन्नत होकर आईजी बनेंगे। वहीं 9 डीआईजी और 8 को मिला सलेक्शन ग्रेड दिया गया है. देखिए जारी आदेश। 

जारी आदेश के अनुसार 

आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को आयुक्त-सह संचालक, जनसंपर्क बनाया गया है। 

आईपीएस राजेंद्र नारायण दास को उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष आम सूचना शाखा/ एंटी नक्सल, ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है।  

आईपीएस बी. एस. ध्रुव को उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है।