रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार 67 नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, अवैध शराब बिक्री कम हो और दूसरे राज्यों से शराब ना आए। इसलिए 67 शराब दुकानें खोली जाएगी। पिछली सरकार में डबल टेबल लगाकर अवैध शराब बेचते थे, उसे बंद किया गया है। 

सप्ताह में दो बार कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि, कांग्रेस का केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भरोसा बढ़ा है। इससे हम लोगों में खुशी है। ये वही कांग्रेसी है, जिनकी सरकार में CBI को बैन कर दिया था। कांग्रेस का दोहरा मापदंड है, जब इनकी सरकार थी तो लगता था सीबीआई अच्छी जांच नहीं करती। लेकिन अब उनकी सरकार नहीं है, इसलिए लग रहा है सीबीआई अब अच्छा जांच करेगी। 

कांग्रेस में अंतर्कलह और आपसी खींचतान

कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलों पर मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि, पिछले 6 महीने से बदलाव की चर्चाएं हैं। लेकिन बदलाव नहीं हो पा रहा है। भाजपा संगठन का चुनाव बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ। वहीं कांग्रेस में अंतर्कलह और आपसी खींचतान है।