Logo
 छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल ने परीक्षा परिणाम जारी किया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक 3504 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

दामिनी बंजारे- रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल ने परीक्षा परिणाम जारी किया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक 3504 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 3504 में 2090 लड़के और 1414 लड़कियां शामिल रही। प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक बोर्ड के लिए 41 परीक्षा केंद्र बने थे। 

बता दें कि, 3504 विद्यार्थियों ने 9वीं से 12वीं तक परीक्षा दी थी। इस बार कुल परीक्षा परिणाम 96.35 प्रतिशत रहा। 10 वीं का कुल प्रतिशत 98.48% रहा। वहीं 12 वीं का कुल प्रतिशत 98.43% रहा। जांजगीर चांपा जिला से 9वीं में 85.57 प्रतिशत के साथ चंद्रभागा कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया है। 12वीं से बलरामपुर जिला की यामिनी भगत ने 86.43% हासिल किया। वहीं 12वीं में शेख दानिश हुसैन 68.29%, शेख सुल्तान 68.57%, मोहम्मद अयान 71% और अनमता राज  73.14%  हासिल किया। 

सचिव अलका दानी ने परिणाम को बताया बड़ी उपलब्धि

छत्तीसगढ़ विद्या मण्डलम की सचिव अलका दानी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि, संस्कृत भारत की प्राचीन भाषा है। मुस्लिम बच्चों में संस्कृत के प्रति रूचि पूरे समाज में अच्छा उदाहरण है। मैं सभी बच्चों को शुभकामनाएं देती हूं। 

result
Untitled-1 copy
letter
 
5379487