जितेन्द्र सोनी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत की सीट को छत्तीसगढ़ की सबसे हॉट शीट माना गया था। यहां की चुनावी जंग ने कई राजनीतिक ध्रुवों को आकर्षित किया। खासकर क्योंकि इस सीट से जुड़ी विधानसभा सीट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रभाव है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने भाजपा के सुदबल राम यादव को 81 वोटों से हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। यह परिणाम राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी दिलचस्प है, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने बड़े नेताओं को इस चुनाव में प्रचार के लिए उतारा था।
जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत की सीट को छत्तीसगढ़ की सबसे हॉट शीट माना गया था। कुनकुरी नगर पंचायत पर कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता की जीत हुई। @JashpurDist @INCChhattisgarh #Chhattisgarh pic.twitter.com/K3vHWqinKY
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 15, 2025
बता दें कि, नगर पंचायत कुनकुरी के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता को 3999 मत और भाजपा के सुदबल राम यादव को 3918 मत प्राप्त हुए हैं। विनयशील गुप्ता, जिनकी पहचान कांग्रेस के युवा और प्रभावशाली नेता के रूप में है। पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के करीबी समर्थक माने जाते हैं। भुपेश बघेल ने खुद कुनकुरी में आकर विनयशील गुप्ता के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने अपील की थी, जिससे गुप्ता को समर्थन का एक बड़ा झुकाव देखने को मिला। वहीं भाजपा ने भी सुदबल राम यादव के पक्ष में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सक्रिय रूप से प्रचार में उतारा था। कुनकुरी नगर पंचायत की इस सीट की राजनीति इसलिए भी खास है, क्योंकि यह छत्तीसगढ़ के सबसे प्रभावशाली नेताओं के बीच शक्ति का प्रतीक बन गई है।
इसे भी पढ़ें... निकाय चुनाव के नतीजे : जशपुर के 5 निकायों में 3 पर भाजपा का कब्जा, 2 पर कांग्रेस की जीत
भाजपा को जशपुर जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने होगी जरूरत
भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी। चुनाव परिणाम ने यह साफ कर दिया कि, इस सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रभाव को मजबूत किया है।इस जीत को विनयशील गुप्ता के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, जो कांग्रेस पार्टी के लिए आने वाले चुनावों में एक मजबूत नेता के रूप में उभर सकते हैं। इसके साथ ही इस जीत से यह भी संकेत मिलता है कि जशपुरे में कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो रही है, जबकि भाजपा को इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए और मेहनत करने की जरूरत होगी। कुनकुरी नगर पंचायत की राजनीति अब और अधिक दिलचस्प हो गई है। यह आगामी चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।