Logo
जगदलपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे समेत भाजपा के लगभग तीन दर्जन पार्षद की जीत हुई। कांग्रेस से भाजपा में आए अपराजेय पार्षद यशवर्धन को निर्दलीय कुबेर ने चखाया हार का स्वाद। 

अनिल सामंत-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए है। जगदलपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे समेत भाजपा के लगभग तीन दर्जन पार्षद की जीत हुई। निगम चुनाव ने लंबे समय से पार्षद पद के अपराजेय योद्धा कांग्रेस से भाजपा में सम्मलित हुए दिग्गज नेता यशवर्धन राव को निर्दलीय युवा प्रत्याशी कुबेर देवांगन ने हार का स्वाद चखाया। 

दरअसल, निगम ने सम्मलित नेताजी सुभाष वार्ड जिसे भाजपा का गढ़ के लिए वर्षाे से चर्चित रहा है। उस भाजपा किले को पहली बार एक वार्ड का ही युवा चेहरा कुबेर को वार्डवासियों का भरपूर आश्रीवाद मिला। सुभाष वार्ड में पिछले 4 दशक से भाजपा का पार्षद का कब्जा रहा है। इस बार भाजपा के प्रत्याशी यशवर्धन राव पर बाहरी होने का नुकसान उठाना पड़ा। कभी बालाजी वार्ड और प्रतापदेव वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी पिछले 30 वर्षों से पार्षद रहे यशवर्धन राजनीति के लंबे सफर में हार का मुंह देखना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें... निकाय के नतीजे : सूरजपुर पालिका में 24 वोट से जीती कांग्रेस, तीन नगर पंचायतों पर भाजपा का कब्जा 

कुबेर देवांगन को भाजपा ने किया निष्कासन

कुबेर प्रारंभ से ही भाजपा से जुड़े रहे, लेकिन सुभाष वार्ड से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी यशवर्धन राव को संगठन से टिकिट मिलने के बाद भी कुबेर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। संगठन से नामांकन वापस लेने के भारी दबाव के बाद भी उनके समर्थकों के दबाव पर कुबेर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा नाम वापसी के अंतिम तिथि तक संगठन की निर्देश को न मानते निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अडिग रहे। जिसके चलते भाजपा जिला संगठन ने उन्हें पार्टी के साथ बगावत करने का दोषी पाते संगठन ने कुबेर को भाजपा से अनुशासनहीनता के चलते 6 साल के निष्कासन कर दिया। भले ही पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया, लेकिन वार्डवासियों ने उन्हें जबर्दस्त समर्थन करते पार्षद चुनाव में जीत दिलाने में सफल हुए।

5379487