जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिपरसत्ती गांव के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में जा पलटी। माजदा वाहन में 30 लोग सवार होकर चमत्कारी तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया हादसे में एक बच्ची सहित 9 लोगों घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया है। 

घायलों को रेस्क्यू करते ग्रामीण 

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मधुवा के रहने वाले सभी 30 लोग सवार होकर तालाब नहाने जा रहे थे। तभी सुबह तकरीबन 5 बजे मुंगेली जिले के पेंड्री गांव के तालाब के पास यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि, चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। सभी यात्री पिपरसत्ती गांव पहुंचे ही थे कि, अचानक वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे तालाब में जाकर माजदा पलट गई।

8 साल की बच्ची सहित नौ घायल 

इस हादसे के बाद वाहन में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मचने लगी। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक 8 साल की बच्ची सहित 9 लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं बाकी लोगों को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

इस हादसे में घायलों के नाम हैं

1. उमेद बाई  
2. सविता बाई 
3. राधा बाई 
4. तेरस बाई 
5. बेन बाई  
6. निशा कुमारी 
7. फूलचंद 
8. महावीर कैवर्त 
9. नरेश कुमार