रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय से सौजन्य मुलाकात की है। आज सुबह ही वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली में कैंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। कैंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर चर्चा होने की बात कही गई थी। सीएम साय ने दिल्ली जाने से पहले सुकमा से आए आदिवासियों को सोलर लाइट गिफ्ट में दिया है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहे। आदिवासियों को सोलर लाइट की सौगात देकर सीएम साय समेत डिप्टी CM विजय शर्मा, BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। 

CM Sai and Mansukh Mandaviya 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे छत्तीसगढ़ 

बता दें, 9 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे किसान महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पर आएंगे। यानी किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी सभा में शामिल होंगे। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जमावड़ा लगेगा। इस बात की सूचना बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने दी है। 

सरकार आपके साथ खड़ी है, आप एकजुट रहिए...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि, ऐसा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की धरती में पहली बार हो रहा है। सुकमा के सेंसेटिव क्षेत्र के आदिवासी छात्र यहां आए हुए हैं। इनमें दो से तीन बच्चे जगदलपुर से आए थे। राज्य सरकार इन सभी को राजधानी रायपुर के कई जगहों पर घुमा रही है। पहली बार गांव से निकलकर ये देश दुनिया को देख रहे हैं। हमने एक योजना अपना अच्छा गांव लांच किया है। इनके घर में बिजली, पानी सब काम हम प्राथमिकता से करेंगे। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं, आपकी हर मांग पूरी की जाएगी। सरकार आपके साथ खड़ी है, आप एकजुट रहिए