Logo
लोहारीडीह की घटना में सीएम विष्णुदेव साय ने कवर्धा कलेक्टर और एसपी को हटा दिया। लोहारीडीह की घटना के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शनिवार की बड़ी खबरें 

लोहारीडीह घटना में सीएम की बड़ी कार्रवाई

लोहारीडीह की घटना में सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने कवर्धा कलेक्टर और एसपी को हटा दिया। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। रेंगाखार थाना प्रभारी और पूरे स्टॉफ को भी बदल दिया गया है। गोपाल वर्मा कवर्धा के नए कलेक्टर होंगें। राजेश कुमार अग्रवाल कवर्धा के नए एसपी बनाए गए। 

लोहारीडीह कांड के विरोध में कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान 

लोहारीडीह की घटना के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। बंद कराने सुबह से ही कांग्रेस नेता सड़कों पर निकले हुए हैं। शास्त्री बाजार समेत थोक सब्जी मंडियों में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। व्यापारियों से दुकान बंद रखने की अपील कर रहे हैं। 

सीएम साय का भिलाई दौरा 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भिलाई जाएंगे। भिलाई में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे भिलाई से रायपुर लौटेंगे।

5379487