Logo
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर  एक नवंबर को सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं में अवकाश रहेगा। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को राज्य सरकार ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। 1 नवंबर को सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अवकाश रहेगा। वहीं  बैंक, कोषालय और उप कोषालय में वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा।

यहां देखें आदेश

दशहरा-दीपावली में 6-6 दिन का अवकाश

वहीं कुछ दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षण सत्र 2024-25 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड/बी. एड/एम.एड महाविद्यालयों में, दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश निम्नानुसार होंगे- 

इसे भी पढ़ें...राज्य स्थापना दिवस : दीपावली और राज्योत्सव में तिथि का पेंच, 1 नहीं 4 नवंबर से उत्सव!

यहां देखें आदेश

दशहरा अवकाश - दिनांक 07.10.2024 से 12.10.2024, तक कुल 06 दिन,
दीपावली अवकाश - दिनांक 28.10.2024 से 02.11.2024, तक कुल 06 दिन
शीतकालीन अवकाश - दिनांक 23.12.2024 से 28.12.2024, तक कुल 06 दिन
ग्रीष्मकालीन अवकाश - दिनांक 01.05.2025 से 15.06.2025, तक कुल 46 दिन
कुल 64 दिन 

CH Govt hbm ad
5379487