रायपुर। रायपुर में नशे से परेशान होकर सौतेले भाई की हत्या कर दी। नींद में सोने के दौरान उसके गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच पाया। घर वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

दरअसल यह पुरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। मृतक चंदन साहू घर में नशे की हालत में अक्सर विवाद करता था। जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था। यह बात उसके बड़े भाई डोमार साहू को पसंद नहीं थी। वह उसे अक्सर टोकता रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। चंदन से परेशान होकर उसके बड़े भाई डोमार ने उसे मारने का प्लान बनाया और जब चंदन नींद में था, तब उस पर उसके बड़े भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इलाज के दौरान चंदन की मौत 

जानकारी के अनुसार चंदन के बड़े भाई आरोपी डोमार साहू ने उसके शरीर पर लगातार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किया। इस दौरान चंदन दर्द में चीखा जिससे घर वाले नींद से जाग गए। उन्होंने चंदन को देखा तो चंदन गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़ें...शिक्षादूत सम्मान : शिक्षिका विधि शर्मा हुई सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में किया नवाचार 

पिता ने की बेटे की हत्या 

वहीं छत्तीसगढ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर   कुंडा थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव में एक सनकी पिता ने अपने ही 10 साल बेटा का गला दबाकर मार डाला। इससे भी मन नहीं भरा तो बेटे को गन्ने के खेत में ले जाकर फेंक दिया। जिसके बाद उसकी बेटी ने घटना का विरोध किया तो, उसके साथ भी हाथापाई करने लगा और उस पर धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया। हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। 

आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश 

पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सनकी पिता ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद आरोपी रामफल साहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नही हो पाई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।