Logo
छत्तीसगए़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के पुसौर पहुंचे। वहां अचानक वे धान खरीदी केंद्र जा पहुंचे। खरीदी की व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया।

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के पुसौर दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही श्री साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। 

खरीदी केंद्र में श्री साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने किसानों से पूछा- धान बेचने में कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है। किसानों ने इस दौरान व्यवस्था में कोइ कमी नहीं बताई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि, धान के अंतर की राशि भी आप लोगों को जल्दी ही मिल जाएगी। 

sai
धान में माइश्चर चेक करते हुए सीएम साय

खरीदी की तारीख बढ़ाने पर किसानों ने जताया आभार

वहीं खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को मुख्यमंत्री श्री साय का संवेदनशील निर्णय बताते हुए धन्यवाद दिया। किसानों ने दो साल के बकाया धान बोनस के भुगतान के लिए भी सीएम श्री साय का आभार जताया। इस दौरान किसानों को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि, आप लोगों के हित में छुट्टी के दिनों में भी खरीदी जारी रखने का आदेश मैने दिया है।

अपने सामने कराया तौल और मापा माइश्चर

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवाई। इसके बाद वे पुसौर मैदान में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए। सीएम श्री साय के साथ इा दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी भी थे।

5379487